यूनियन ने दिया मजदूरों को प्रशिक्षण
बोकारो| बोकारोइस्पात श्रमिक मोर्चा द्वारा बालीडीह में दैनिक मजदूरों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। इसमें आजाद नगर, झोपड़ी कालोनी, माराफारी, कुर्मीडीह आदि क्षेत्रों के मजदूर शामिल हुए। शिविर में मुख्य अतिथि यूनियन के महामंत्री मुमताज अली ने कहा कि सरकारी तथा गैर सरकारी कंपनियों में मजदूरों का शोषण हो रहा है। दैनिक मजदूरों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी भी नहीं मिल रही है। उद्योग धंधों में आज भी सामंतवादी व्यवस्थ लागू है।