पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चे के गोदनामा पर लगवाया अंगूठा

बच्चे के गोदनामा पर लगवाया अंगूठा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो| जानसे मारने की धमकी देकर पिंड्राजोरा के रहने वाले मोदक दंपति से उसके एक वर्ष के बच्चे को जबरन गोद लेने का मामला सामने आया है। इस संबंध में भुक्तभोगी मां मंगला मोदक ने बोकारो के उपायुक्त से अपने बच्चे सिमंत मोदक को वापस दिलाने की गुहार लगाई है। उसने बीजीएच के पास वाले सैलून दुकानदार और गिरिडीह के ईसरी थाना क्षेत्र के चेगधारी निवासी बसंत ठाकुर को इसका आरोपी बताया है। उसने डीसी उमाशंकर सिंह को बताया कि वह बीजीएच में बंध्याकरण के लिए गई थी। यहीं पर उसके पति से आरोपी की जान पहचान हुई। विगत 26 जनवरी को उसके भोज के निमंत्रण पर पति-प|ी उसके पास आए। वह भोजन का आयोजन गांव में होने की बात बताकर उन्हें गाड़ी से गांव ले गया।