- Hindi News
- 11 लोगों पर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज
11 लोगों पर बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज
बोकारो| कार्यपालक अभियंता केपी सिंह के निर्देश पर चास शहरी ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष छापामारी अभियान चलाकर 11 लोगों के खिलाफ संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। चास शहर में सहायक अभियंता पीएन प्रसाद के नेतृत्व में तारानगर में छापामारी की गई। छापामारी में मीटर हटाकर बिजली का उपभोग कर रहे सूर्यनारायण सिंह पर पांच हजार, यूपी सिंह पर 25 हजार, अविनाश पर 25 हजार तथा तारकेश्वर आदि पर आरोप हैं।