नहीं हो सकी गुरुद्वारा कमेटी की सुलह
बोकारो| गुरुद्वाराप्रबंधन कमेटी, चास के दो गुटों के विवाद का आज भी निपटारा नहीं हो सका। पिछले दिनों एक गुट के राजस्व बोर्ड द्वारा दिए गए आदेश की प्रति के साथ अंचल अधिकारी, चास ने दोनों गुटों में सुलह कराने का प्रयास किया। लेकिन एक गुट के अनुपस्थित रहने के कारण सुलह नहीं हो पाई थी। सीओ ने पुन: 12 फरवरी को बैठक करने की बात कही थी। गुरुवार को इसके लिए एक गुट गुरुद्वारा पहुंचा, लेकिन दूसरा गुट नहीं पहुंचा। इसलिए आज भी सुलह नहीं हो पाई।