ग्रामीण हों निगम से बाहर : साधुशरण गोप
बोकारो| आजसूपार्टी के जिलाध्यक्ष साधु शरण गोप ने नगर ग्रामीण विकास मंत्री को पत्र लिखकर ग्रामीणों को निगम से बाहर रखने की मांग की है। उन्होंने मंत्री को दिए गए पत्र में कहा है कि चास नगर निगम में समाहित ग्रामीण क्षेत्रों को निगम से बाहर करें या निगम में ग्रामीणों को विशेष दर्जा देकर करों से मुक्त करें। गोप ने पत्र में लिखा है कि बोकारो जिला प्रशासन ने ग्रामीणों की सहमति के बिना चास नगर पार्षद को निगम बनाने के लिए एक तरफा फैसला लिया है।