पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क हादसे में एक की मौत, एक जख्मी

सड़क हादसे में एक की मौत, एक जख्मी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालीडीहथाना क्षेत्र स्थित हॉलीक्रास के पास सड़क दुर्घटना में बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार दूसरा घायल हो गया है। उसे बोकारो जनरल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मृतक का नाम इरफान है। वह पिछरी का रहने वाला था।

वहीं घायल सद्दाब खान नया रोड फुसरो के राजाबेड़ा के ढोरी बस्ती का रहने वाला है। दुर्घटना के संबंध में बताया जाता है कि इरफान अपने दोस्त सद्दाब के साथ बीडीए कालेज में अपनी बहन का नामांकन कराने गया था। वहीं से दाेनों बालीडीह में रहने वाले अपने दोस्त के घर जा रहे थे। इसी दौरान हॉलीक्रास के पास रोड क्रास करते ट्रेकर से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। इसमें इरफान की मौत हो गई। वहीं उसके दोस्त सद्दाब को सिर में चोट लगी हैं। बाइक इरफान ही चला रहा था।

मां को अकेला छोड़ गया इरफान

इरफानके घायल होने की खबर पाते ही कुछ समय बाद उसकी मां बेबी खातून भी बीजीएच पहंुची। उन्होंने इमरजेंसी में अपने बेटे को इधर-उधर खोजा, लेकिन वह वहां नजर नहीं आया। तब किसी ने उन्हें उनके बेटे की मौत के बारे में बताया तो वह वहीं फूट-फूट कर रोने लगीं। उनका रोना देख थोड़ी देर के लिए वहां का माहौल काफी गमगीन हो गया।

अस्पताल के बाहर लगी भीड़ को समझाते पुलिस कर्मी।