बोकारो। गुरुवार को एसएस कालेज, चास के मुख्य द्वारा पर
नरेंद्र मोदी सेना के कार्यकर्ताओं ने ताला जड़ दिया। इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष विजय टाइकर कर रहे थे। इस अवसर पर टाइगर ने कहा कि कालेज प्रबंधन मनमानी कर रहा है।
बीए पार्ट टू में नामांकन के लिए विद्यार्थियों से विलंब शुल्क लिया जा रहा है। विश्वविद्यालय द्वारा ऐसा कोई निर्देश कालेज को नहीं आया है फिर भी कालेज प्रबंधन मनमानी कर रहा है। तालाबंदी के बाद नमो सेना और कालेज प्रबंध के बीच हुई वार्ता के बाद ताला खोल दिया गया।
इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी झारखंड महथा ने कहा कि नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय के चेयरमैन से फोन पर बात हुई है। नामांकन की तिथि बढ़ाने का आश्वासन दिए जाने के बाद आंदोलन स्थगित किया गया।
बिना विलंब शुल्क लिए नामांकन नहीं होने पर फिर से आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर इंद्रजीत तिवारी, गणेश सिंह चौधरी, निलेश महथा, महाराज शर्मा, नंदन सिंह, राजेश भोक्ता आदि उपस्थित थे।