बैठक में ग्रामीणों ने जताई आपत्ति
पिण्ड्राजोरा| भाजपायुवा मोर्चा के चास प्रखण्ड महामंत्री धमेन्द्र महथा ने कमलडीह पंचायत के ग्रामीणों के साथ बैठक गुरुवार को किया। बैठक की अध्यक्षता कमलडीह पंचायत के उपमुखिया सुधीर महथा ने किया। महथा ने कहा कि चास प्रखण्ड के ग्राम कमलडीह जो एक पंचायत है। वर्तमान में झारखण्ड सरकार ने नगर विकास विभाग के माध्यम से कमलडीह को नगर निगम क्षेत्र में शामिल किया गया है। कमलडीह के ग्रामीणों ने कई बार बोकारो उपायुक्त को पत्र देकर आपत्ति दर्ज किया है। लेकिन ध्यान नहीं देने पर कमलडीह गांव को नगर निगम में जोड़ा गया। मौके पर प्रकाश महथा, कृष्णा महथा, सदानन्द महथा, अजीत रजवार, सोमनाथ महथा, महेन्द्र महथा आदि ग्रामीण उपस्थित थे।