...नहीं तो सड़क पर उतरेंगे किसान : सिंह
सर्वेसेटलमेंट रद्द नहीं होने पर चास-चंदनकियारी के किसान सड़क पर उतरेंगे। यह कहना है पूर्व विधायक समरेश सिंह का। वे प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। सिंह ने कहा कि यह सर्वे बिहार राज्य के समय का है। इसमें 90 प्रतिशत त्रुटियां हैं। इसलिए इसके सुधार के नाम पर किसानों का दोहन बंद होना चाहिए। सिंह ने कहा कि चास बोकारो विकास समिति द्वारा बरमसिया और पिंड्राजोरा में विरोध प्रदर्शन कर इस सर्वे को रद्द करने की मांग की गई है, लेकिन अभी तक सरकारी स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि 21 फरवरी को चास-चंदनकियारी की जनता मुख्यमंत्री रघुवार दास के जनता दरबार में सर्वे को रद्द करने की मांग करेगी। अगर कोई सुनवाई नहीं हुई, तो जनता सड़क पर उतरेगी। इस अवसर पर राजदेव महथा, अश्विनी झा, शक्तिपद महथा, जवाहर आदि थे।
प्रेस वार्ता करते पूर्व विधायक समरेश सिंह उपस्थित अन्य।