नीलकंठ दिवस पर आखंड कीर्तन
बोकारो| नीलकंठदिवस पर तीन घंटे का बाबा नाम केवलम् आखंड कीर्तन का आयोजन किया गया। इस कीर्तन में मार्गियों ने नीलकंठ दिवस के महत्ता पर प्रकाश डाला। इस मौके पर दांतू तथा उसके आस पास के क्षेत्रों से आए हुए सैकड़ों मार्गियों ने कीर्तन में भाग लिया। भाग लेने वालों में प्रभुनारायण प्रसाद, मुरलीधर महतो, देवेंद्र प्रसाद, बच्चू सिंह, चुन्नू लाल गोप, कृष्णा साहू आदि उपस्थित थे।