बोकारो समेत राज्य के चार जोनल आईजी के पद समाप्त
सरकारने राज्य में जोनल आईजी के सभी चार पदों को समाप्त कर दिया है। ये पद रांची, पलामू, दुमका और बोकारो में थे। मंगलवार को इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्य गठन के समय सिर्फ रांची में ही जोनल आईजी का पद था। बाद में दुमका में जोनल आईजी का पद सृजित किया गया। इसके बाद बोकारो एवं पलामू में जोनल आईजी का पद सृजित किया गया था। सरकार ने यह महसूस किया कि जोनल आईजी के पास विशेष काम नहीं है। यह काम डीआईजी स्तर पर ही हो जाता है। इसी वजह से फैसला लिया गया है।