चहारदीवारी तोड़ने का मामला दर्ज
बोकारो | सेक्टर12 थाना क्षेत्र में चहारदीवारी तोड़ने और छेड़खानी को लेकर दों पक्षों ने एक दूसरे पर मामला दर्ज कराया है। इसमें पहले मामले में सेक्टर 12 बी निवासी निर्मला देवी ने चहारदीवारी तोड़ने का मामला दर्ज कराया है। इसमें चार लोगों आशा, उसके पति, आरती और उसकी मां को आरोपी बनाया गया है। दूसरे पक्ष से आशा ने भी छेड़खानी का मामला दर्ज कराते हुए चार लोगों को आरोपी बनाया है। इसमें हीरालाल, उसकी प|ी, संजीत, गणेश और उसकी प|ी को आरोपी बनाया गया है।