पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आधार कार्ड : दूसरे दिन भी भीड़

आधार कार्ड : दूसरे दिन भी भीड़

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शून्यसे पांच साल के बच्चों का आधार कार्ड बनाने के लिए दूसरे दिन भी लोगों की भीड़ उमड़ी। महिलाएं अपने बच्चों को लेकर डीसी कार्यालय स्थित सूचना भवन और प्रखंड मुख्यालय पहुंची थीं। हालांकि दूसरे दिन लोगों को खास परेशानी नहीं हुई। आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों का आधार कार्ड बनाया जा रहा है। आधार कार्ड बनने के बाद बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। आधार कार्ड जल्दी बनाने के लिए लोग सुबह ही कतार में खड़े हाे गए थे। चास प्रखंड कार्यालय में तीन जगहों पर आधार बनाने की मशीन लगाई गई है। तीनों जगहों पर भीड़ देखने लायक थी। शाम तक यहां करीब 400 बच्चों का आधार इनराेलमेंट किया गया।

बाबूयं सरकारी लाभ पावत

अपनेबच्चों का आधार कार्ड बनाने पहुंचे लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। मजाल था कि वे लाइन छोड़कर निकलते। भले ही बच्चा रो क्यों नहीं रहा हो। एक औरत ममता देवी ने बताया कि आधार कार्ड बनलें बाबूयं सरकारी लाभ पावत। सेय ले आधार कार्ड बनाय देहिएक। यानी आधार कार्ड बनने से बच्चे को सरकारी लाभ मिलेगा। आधार कार्ड बनाने के लिए महिलाओं के साथ पुरुष भी पहुंचे थे।

आधार कार्ड बनाने के लिए बच्चों के साथ कतार में लगे अभिभावक।

खबरें और भी हैं...