वालीबाल चैंपियनशिप में ढोरी का कब्जा
सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र की मेजबानी में आयोजित तीन दिवसीय अंतर क्षेत्रीय वालीबाल टूर्नामेंट में ढोरी ने अरगड्डा को 3-0 सेट से पराजित कर विजेता के खिताब पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि बेरमो एसडीओ कुंदन कुमार तथा जीएम एमके राव ने विजेता टीम को शील्ड देकर पुरस्कृत किया। इससे पूर्व ढोरी बनाम चरही और अरगड्डा बनाम मुख्यालय रांची के बीच सेमी फाइनल मैच खेला गया। इसमें ढोरी 3-0 अरगड्डा 3-0 ने से विजयी होकर फाइनल में प्रवेश किया। मौके पर मुख्य अतिथि एसडीओ श्री कुमार ने कहा कि सीसीएल में सामंजस्य के क्षेत्र में वालीबाल सहित अन्य खेलों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि वालीबाल आज भारत का भी प्रिय खेल बन चुका है। वहीं जीएम श्री राव ने कहा कि कोल इंडिया कोयला उत्पादन के साथ-साथ खेल में रूचि रखने वाले कामगारों को प्रोत्साहित करने का काम करती है। इसके तहत सभी खेलों का प्रतियोगिता कामगारों के बीच से चयनित खिलाड़ियों के बीच किया जाता है।
डीवीसी बोकारो सुपर किंग ने जीता मैच
बोकारो थर्मल| डीवीसीद्वारा बोकारो क्लब मैदान में आयोजित अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट में डीवीसी प्लांट के कर्मचारियों को डीवीसी सुपर किंग के कर्मचारियों ने पराजित कर शील्ड पर कब्जा जमाया। मैन ऑफ मैच अभिजित चंद्रा, बेस्ट बॉलर जसीम अहमद, बेस्ट बेट्समैन सौबीक दत्ता रहे। विजेताओं को डीवीसी प्लांट के मुख्य अभियंता सह परियोजना प्रधान जेपी सिंह, बी प्लांट के मुख्य अभियंता मृणाल विश्वास, उप महाप्रबंधक मनोज श्रीवास्तव ने पुरस्कृत किया। यहां जेपी सिंह ने कहा: प्रतियोगिता से कामगारों में उत्साह बढ़ता है। कमेंट्री की भूमिका देव नील कर्ण ने निभाई।