पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जनहित और मजदूर हित में होंगे दोगुने उत्साह से काम : राजेंद्र

जनहित और मजदूर हित में होंगे दोगुने उत्साह से काम : राजेंद्र

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंटकके राष्ट्रीय महामंत्री सह सूबे के पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह ने अपने आवास में पत्रकारों से बातचीत करते हुए जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सभी के स्नेह, आशीर्वाद दुआ की बदौलत वे उनके बीच हैं। उन्होंने कहा कि दोगुने उत्साह के साथ जनहित तथा मजदूर हित में काम किए जाएंगे। कोयला कामगारों का 10वां वेतन समझौता समय पर कराएंगे। सकारात्मक फीमेल वीआरएस संयुक्त मोर्चा के आंदोलन पर आया है। इसी तरह पुरुषों के लिए नौकरी मामले को और लचीला किया जाएगा। यूनियन के लोग मिलकर आगे की रणनीति तय करेंगे। उन्होंने मार्च में घोषित हड़ताल के संबंध में कहा कि यह घोषणा उनके बीमार रहने के दरम्यान की गई थी। अब उक्त घोषणा की समीक्षा की जाएगी। उसके बाद ही निर्णय होंगे।

कईगणमान्य भी मिले|राजेंद्र सिंहसे मिलने शुभकामना देने के लिए गिरिडीह सांसद रवींद्र पांडेय सहित ढोरी जीएम एमके राव, एसपीओ, अमलो पीओ राजमुनी राम, पूर्व जिप सदस्य मोहनलाल सुमन, आसनसोल के सुब्रो बनर्जी, कई स्कूलों के के प्राचार्य शिक्षक, सेंट्रल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सक, कुटू सिंह, राजेश्वर सिंह, अशोक मंडल के अलावा बोकारो जिला के तमाम क्षेत्र के सैकड़ों लोग उनके आवास पर पहुंचे।

अपने आवास में इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री राजेंद्र सिंह।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता मिले

बेरमो|झारखंडप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजेश ठाकुर ने राजेंद्र से उनके आवास में मुलाकात की। उन्होंने सिंह को पुन: इंटक राष्ट्रीय महामंत्री चुने जाने पर शुभकामना दी, साथ ही उनके जल्द पूर्ण स्वास्थ्य होने की कामना की। उन्होंने कहा कि राजेंद्र बाबू के झारखंड लौटने से मजदूरों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

कांग्रेस अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित इंटक के लोग हैं साथ

अपनेआवास पर इंटक महामंत्री राजेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस राकोमसं एक साथ रहकर जनता मजदूरों को हक दिलाने में लगा है। कुछ दिनों पूर्व ही सोनिया गांधी राहुल गांधी से मिलकर राज्य की जनता के लिए कई बातों को रखा। उसमें सकारात्मक बातें हुई हैं।

मुख्यमंत्री ने किया आश्वस्त, नहीं होंगी दुर्भावना

राजेंद्रसिंह ने कहा कि उनके वित्त मंत्री के कार्यकाल में पूरे राज्य में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली सहित कई क्षेत्रों में दर्जनों कार्य शुरू कराए गए थे। अब दुर्भावना के तहत उसमें बाधा डालने का प्रयास किया जा रहा है। इसको लेकर दो दिन पूर्व ही मुख्यमंत्री से बात की है। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि कोई भी काम नहीं रुकेगा तथा कहीं दुर्भावना को स्थान नहीं दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...