संघ का सम्मेलन 21 फरवरी को
बोकारो। क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ का 19वां सम्मेलन सह वनभोज 21 फरवरी को सिटी पार्क स्थित वनभोज स्थल पर होगा। यहां वर्तमान परिवेश में ट्रेड यूनियनों की भूमिका, ठेका मजदूरों को शोषण मुक्त कराना, प्रबंधन का मजदूरों के प्रति संवेदनहीनता, वर्तमान सरकार का मजदूरों के प्रति बर्ताव संबंधित चर्चा होगी।