एक नए सफर की शुरुआत आयोजित
बोकारो| फरवरीमें बोकारो स्टील से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति से जुड़ी औपचारिकताओं तथा सेवानिवृत्ति के उपरांत जीवन में आने वाले संभावित परिवर्तनों के समुचित प्रबंधन की जानकारी देने के उद्देश्य से नौ फरवरी को मानव संसाधन विकास केन्द्र के सभागार में एक नए सफर की शुरुआत नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।