हर माह 15 25 तारीख को केरोसिन दिवस
अबप्रत्येक माह 15 एवं 25 तारीख को केरोसिन दिवस मनाया जाएगा। इस तिथि को विशेष अभियान चलाकर तेल का वितरण किया जाएगा। पहले लोगों को पता ही नहीं चलता था कि केरोसिन कब आएगा और कब बंटेगा। पहले जिले में प्रतिमाह दो लाख 62 हजार किलोलीटर केरोसिन आवंटित होता था। परन्तु, अभी यह घटकर 86 हजार किलोलीटर हो गया है। इसकी बढ़ोत्तरी के लिए सरकार को लिखा गया है।
महत्वपूर्णसंस्थान के लिए दो केएल केरोसिन|जिले केदो अनुमंडलों में कुछ ऐसे महत्वपूर्ण संस्थान हैं जिनमें प्रतिमाह केरोसिन देने की आवश्यकता होती है। इसके लिए चास अनुमंडल के लिए एक केएल जीवन राम महावीर प्रसाद थोक विक्रेता एवं एक केएल केरोसिन बेरमो अनुमंडल के लिए आरके टेडर्स पेटरवार में उनके भंडार में केरोसिन तेल को सुरक्षित रखा गया है।
^वित्तीय वर्ष 2015-16 के चतुर्थ त्रैमास के माह जनवरी से मार्च के लिए जिले को कुल 3252 किलोलीटर केरोसिन आवंटन हुआ है। माह जनवरी के लिए मासिक आवंटन 1044 किलोलीटर थोक केरोसिन विक्रेताओं के साथ शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ते हुए जन वितरण विक्रेताओं एवं केरोसिन के हॉकरों के बीच वितरण के लिए आवंटित किया गया है।”राय महिमापतरे, उपायुक्त,बोकारो
एमओ करेंगे टैंकरों का सत्यापन
डीसीने आदेश दिया है कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आपूर्ति निरीक्षक थोक विक्रेताओं के यहां टैंकरों से उतरने वाले तेल का सत्यापन करेंगे। एमओ जन वितरण प्रणाली के दुकानदार एवं ठेला वेंडर को केरोसिन अपने समक्ष सतत निगरानी में उठाव कराकर इसका भौतिक सत्यापन दुकान, ठेला वेंडर के द्वारा समुचित रखरखाव बिंदु पर करेंगे।
प्रति हाउस होल्डर चार लीटर
मिलेगा केरोसिन
जिलेके चास शहरी क्षेत्र एवं शोष सभी जिला मुख्यालय को आवंटित तेल में से प्रति हाउस होल्डर को दो लीटर प्रतिमाह वितरित किया जाएगा तथा सभी प्रखंड के शेष क्षेत्रों (ग्रामीण क्षेत्र सहित) के प्रति हाउस होल्डर को चार लीटर प्रतिमाह वितरित किया जाएगा। केरोसिन का वितरण जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत लक्षित लोगों को केवल खाना पकाने एवं रोशनी प्राप्त करने के लिए किया जाएगा।
केरोसिन के थोक विक्रेता
आरकेट्रेडर्स पेटरवार, पीआर माणिक गोमिया, मां विंध्यवासिनी चंदनकियारी, पीडी बीएस सिटी, आईडी बीएस सिटी, जीपी पोद्दार चास, जीवन राम महावीर प्रसाद चास केरोसिन के थोक विक्रेता है।