पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इस्पात संयंत्रों में सीईओ के चयन की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू, मानक तय

इस्पात संयंत्रों में सीईओ के चयन की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू, मानक तय

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेलके बोर्ड आॅफ डायरेक्टर की बैठक में सेल के कई इस्पात संयंत्रों में सीईओ के चयन के लिए मानक तय किए गए। साथ ही तीसरी तिमाही के घाटे पर विचार कर आगे सेल कैसे फायदे में जाए इस पर रणनीति बनाई गई। वैसे सरकार की ओर से 20 प्रतिशत सेफ गार्ड ड्यूटी लगाए जाने के बाद सेल के घाटे में कमी आई और बाजार में इसके उत्पादित इस्पात की खपत भी बढ़ी है। उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी तिमाही में सेल का घाटे को पूरी तरह पाटने का काम पूरा हो जाएगा। बैठक में डीजीएम से जीएम में प्रोन्नति के बारे में चर्चा नहीं हो सकी। सेल के तीन प्लांटों में खाली सीईओ के पद को भरने के लिए मानक और योग्यता तय हो जाने के बाद अब यह कयास लगाया जा रहा है कि जल्द ही सीईओ के खाली पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

जल्द ही सीईओ का होगा चयन

बोर्डआॅफ डायरेक्टर की बैठक में सीईओ के चयन के लिए जो मानक और योग्यता तय किए गए हैं उसके अनुसार सीईओ पद के उम्मीदवार का इंजीनियर होना आवश्यक होगा। साथ ही किसी प्लांट या यूनिट में दो साल काम करने का कार्य अनुभव हो, और नौकरी कम से कम तीन साल बची हुई होनी चाहिए। फिलहाल राउरकेला स्टील प्लांट, दुर्गापुर स्टील प्लांट और इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट में सीईओ के पद रिक्त हैं। अंतिम तिमाही में घाटे को कम करने के लिए 20 प्रतिशत सेफ गार्ड ड्यूटी लगाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...