पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मिट्टी के बने हो मिट्टी में मिलोगे

मिट्टी के बने हो मिट्टी में मिलोगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटीचर्च में भस्मबुध के मौके पर प्रार्थना का आयोजन किया गया। सभी मसीही समुदाय के लोगों ने प्रार्थना की। भस्मबुध के दिन से मसीही समुदाय के लोग 40 दिनों तक उपवास में रहेंगे। अपने किए गए गलत कार्यों का प्रायश्चित करेंगे। दान, त्याग तपस्या करेंगे। पूरा परहेज करेंगे। प्रभु यीशु के बताए रास्ते पर चलने के लिए पश्चाताप किया करेंगे। इन 40 दिनों में लोग बीमार लोगों को देखने जाते हैं। उपवास से बचे पैसे को गरीबों को दान करते हैं। इन 40 दिनों के अंदर मसीही समुदाय में विवाह आदि मांगलिक कार्य नहीं किए जाएंगे। जिस दिन गुड फ्राइडे होगा, उसके बाद ही लोग विवाह आदि मांगलिक कार्य कर पाएंगे। मनुष्य तुम मिट्टी के बने हो मिट्टी में मिल जाओगे.., पश्चाताप करो और सुसमाचार में विश्वास करो.. आदि प्रार्थना की गई। मौके पर फादर मैथ्यू आईसी, फादर पौलुश बाखला, फादर डिकन, फादर सुमन किशोर, फादर प्रदीप शैल, फादर अलबिनुस आदि मौजूद थे।

प्रार्थना करते पादरी महिलाएं।

खबरें और भी हैं...