बोकारो | भाजपाबोकारो हरला मंडल का सर्वसम्मति से चुनाव कराया गया। पूरी प्रक्रिया सांसद के आवासीय कार्यालय में अध्यक्ष सुनील गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई। चुनाव प्रभारी श्रवण सिंह, पर्यवेक्षक संजीव झा और शंकर रजक की देखरेख में दोनों मंडल से चार चार लोगों ने नामांकन किया।