सात बीडीओ से मांगा गया स्पष्टीकरण
बोकारो | चालूवित्तीय वर्ष में इंदिरा आवास योजना में 60 फीसदी से कम राशि खर्च करने वाले प्रखंड विकास पदाधिकारियों से उपविकास आयुक्त अरविंद कुमार ने स्पष्टीकरण मांगा है। डीडीसी ने कहा कि कसमार चास प्रखंड को छोड़ किसी बीडीओ ने इंदिरा आवास के निर्माण कार्य पर 60 फीसदी राशि खर्च नहीं की है। बेरमो, चंदनकियारी, चंद्रपुरा, गोमिया, जरीडीह, कसमार, नावाडीह पेटरवार के बीडीओ से 24 घंटे के अंदर इसका जवाब मांगा गया है, नहीं तो उनके खिलाफ प्रपत्र गठित कर सरकार को भेजा जाएगा।