क्रिकेट संघ की चल रही है मनमानी
बोकारो | यूनाइटेडकोल वर्कर्स यूनियन तथा टाइगर फोर्स की बैठक हुई। इस दौरान टाइगर फोर्स के जिला प्रमुख सह रॉयल स्पोर्टस क्रिकेट एकेडमी के सचिव संतोष पासवान ने कहा कि बोकारो जिला क्रिकेट संघ द्वारा वार्षिक बैठक की गई है। बिना लीग मैच कराए ही अंडर-19 जिला क्रिकेट टीम का गठन कर लिया जाता है। जिला स्तरीय मैच सबसे ज्यादा बोकारो में होते हैं। समय रहते सुधार नहीं किया गया तो टाइगर फोर्स आंदोलन करेगा। मौके पर क्रिकेट क्लब के कुंदन सिंह, आर्यन क्रिकेट क्लब के अनिल सिंह, जितेंद्र यादव, अखिलेश सिंह, मंटू सिंह, आदि मौजूद थे।
बैठक के बाद मौजूद लोग।