पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चों ने समाज को दिया संदेश

बच्चों ने समाज को दिया संदेश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऑक्सफोर्डस्कूल ऑफ लर्निंग में बुधवार को वार्षिक महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीना वर्णवाल और विशिष्ट अतिथि अनिल गुप्ता थे। समारोह की खास बात रही बच्चों का समाज को सीख देने एवं संदेश फैलाने वाले ड्रामे प्रस्तुत करना। बच्चों ने पर्यावरण, बैलेन्स डाइट और बेटी बचाओ आदि ड्रामा के जरिए समाज में जागरुकता का संदेश दिया। पर्यावरण ड्रामा के जरिए बच्चों ने समाज को यह बताने का प्रयास किया कि पेड़-पौधों, पशु-पक्षियों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। गंगा बचाओ ड्रामा के जरिए बच्चों ने गंगा को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य ने बच्चों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारना ही स्कूल का लक्ष्य है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच क्विज प्रतियोगिता, वाद-विवाद और स्पेलिंग प्रतियोगिता के लिए पुरस्कार भी दिए गए। वार्षिकोत्सव को सफल बनाने में प्रिया, सुमन, सुनीता, सोनी, ज्योति, श्वेता, कविता, प्रीति, शबाना, शंकर, विद्याभूषण, सुजय, आनन्द और अभिजीत का योगदान रहा।

कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत करते बच्चे।

खबरें और भी हैं...