पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परिश्रम ही सफलता की एकमात्र कुंजी

परिश्रम ही सफलता की एकमात्र कुंजी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | परिश्रमसफलता की कुंजी है। कठिन परिश्रम किया जाए से ऊंचे से ऊंचा स्थान प्राप्त किया जा सकता है। यह कहना है डीएवी पब्लिक स्कूल की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष केके कक्कड़ का। वे बुधवार को डीएवी पब्लिक स्कूल में 12वीं के छात्रों के विदाई समारोह को संबोधित कर रहे थे। प्राचार्या नीलकमल सिन्हा ने विद्यार्थियों से मानवीय मूल्यों की रक्षा करने एवं राष्ट्र की सेवा में अपना बहुमूल्य योगदान देने के लिए कहा। इससे पहले केके कक्कड़, ब्रह्मदेव एवं प्राचार्या नीलकमल सिन्हा ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की शुरुआत की। 12वीं के छात्रों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए। वहीं, 11वीं के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सबका मन मोह लिया। मंच संचालन गरिमा एवं श्रृष्टि ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन नेहा कुमारी ने किया।

खबरें और भी हैं...