योजनाओं को धरातल पर उतारेंगे तांतरी मुखिया
तांतरीउत्तरी पंचायत के मुखिया निरंजन मिश्रा अपने पंचायत के अलावा अन्य जगहों पर भी सहज उपलब्ध होकर लगातार योजनाओं को धरातल पर उतारकर एक मिसाल कायम कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि वर्तमान में झारखंड सरकार की योजना आने में देर देखकर वे बीएसएल बोकारो पर दबाव बनाकर सीएसआर मद से जगह-जगह योजना उतारने में लग गए हैं। इसी कड़ी में पंचायत के पश्चिमी-दक्षिणी छोर पर वृहद पीसीसी पथ का शिलान्यास किया। इधर मुखिया निरंजन मिश्रा ने कहा कि चाहे वह कोई भी योजना हो, गुणवत्ता के साथ काम कराते हुए इलाके में विकास करना है। वर्तमान में तांतरी उत्तरी का पंचायत भवन एक मॉडल है। साथ ही यहां से होने वाले कार्य भी मॉडल बन रहे हैं। इससे लोग प्रेरणा लेकर सही कार्य करें, तो क्षेत्र राज्य का विकास सुनिश्चित है।
शिलान्यास करते मुखिया निरंजन मिश्रा।