पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अभिप्रेरण प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत

अभिप्रेरण प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | बोकारो थर्मल

डीवीसीबोकारो थर्मल में मानव संसाधन अनुभाग द्वारा अधिकारियों के लिए आंतरिक प्रशिक्षण कार्यक्रम अभिप्रेरण (मोटिवेशन) विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुुुुरू हुआ। इसका उद्‌घाटन मुख्य अभियंता सह परियोजना प्रधान जनार्दन प्रसाद सिंह, उपमहाप्रबंधक सह प्रशिक्षण प्रधान एमके श्रीवास्तव, मुख्य प्रशिक्षक मृणाल चक्रवर्ती, दुरबा मित्रा ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अभियंता सह परियोजना प्रधान सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की सफलता की कामना की। इसका मुख्य उद्देश्य सकारात्मक सोच में अभिवृद्धि की ओर अधिकारियों/कर्मचारियों को अवगत कराना है, क्योंकि इसी के बदौलत किसी समाज या किसी संस्थान का विकास होता है। मौके पर एमके श्रीवास्तव मुख्य प्रशिक्षक मृणाल चक्रवर्ती, दुरबा मित्रा, पीके झा आदि ने संबोधित किया।

कार्यक्रम का उद्‌घाटन करते अतिथि।

खबरें और भी हैं...