स्टेशन पर यात्रियों को फ्री वाईफाई की सुविधा
दक्षिणपूर्व रेलवे के आद्रा मंडल को सबसे अधिक राजस्व देने वाला बोकारो रेलवे स्टेशन जल्द ही वाईफाई की सुविधा से लैस होगा। इसके लिए इंडियन रेलवे ने गूगल के साथ करार किया है। इससे बोकारो रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वालों को नेट का खर्च बचेगा। वर्ष 2015 के रेल बजट में रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने देश के 400 रेलवे स्टेशनों को नि:शुल्क वाईफाई की सुविधा से लैस करने की घोषणा की थी। इसी के तहत रेलवे ने गूगल के साथ करार लिया है, क्योंकि इसकी स्पीड सबसे तेज है। इतना ही नहीं, रेलवे ने जिन 400 रेलवे स्टेशनों को मॉडल रेलवे स्टेशन बनाने के लिए चयन किया है, उसमें बोकारो रेलवे स्टेशन भी शामिल है।
बाेकारो रेलवे स्टेशन का फाइल फोटो।
देश के 400 स्टेशनों पर यह सुविधा
^देशके 400 रेलवे स्टेशनों में इंडियन रेलवे की ओर से नि:शुल्क वाईफाई की सुविधा देने के लिए चयन किया गया है जिसमें आद्रा मंडल का बोकारो रेलवे स्टेशन को भी शामिल किया गया है। बहुत जल्द ही बोकारो रेलवे स्टेशन में भी यात्रियों के लिए नि: शुल्क वाईफाई की सुविधा प्रदान की जाएगी।” अंशुलगुप्ता, डीआरएम,आद्रा मंडल
यात्रियों को फायदा
बोकारोरेलवे स्टेशन में वाई फाई की सुविधा शुरू हो जाने से इसका सीधा फायदा यात्रियों को मिलेगा। यात्रियों को रेलवे स्टेशन में बिल्कुल नि:शुल्क यह सुविधा प्राप्त होगी। इस सुविधा के तहत यात्री अपना नेट चालू कर सकेंगे और सफर का मजा ले सकेंगे।
बोकारो भी है वन ग्रेड का रेलवे स्टेशन
फिलहालदेश के नई दिल्ली, बेंगलुरु सहित आठ स्टेशनों में ही वाईफाई की सुविधा है। गूगल द्वारा यह काम चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। पहले फेज में वन और कैटेगरी के 100 स्टेशनों में वाईफाई की सुविधा दी जाएगी। बोकारो रेलवे स्टेशन आद्रा मंडल को सबसे अधिक राजस्व देने वाला स्टेशन है। इसलिए बोकारो रेलवे स्टेशन का चयन वाईफाई सुविधा देने के लिए किया गया है। यह काम वर्ष 2016 तक हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा।