बंद का समर्थन करंेगे
बोकारो | चासप्रखंड के अंतर्गत बिजुलिया मोड़ बिनोद हटिया स्थित अखिल भारतीय सरना आदिवासी कुड़मी समाज के कार्यालय में बुधवार को अध्यक्ष डाॅ. मुरलीधर महतो की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि विभिन्न आदिवासी कुड़मी संगठनों द्वारा कुड़मी समुदाय को पुन: अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने की मांग के समर्थन में 25 फरवरी को झारखंड बंद और 26 फरवरी को आर्थिक नाकेबंदी के समर्थन में शामिल होंगे।