सड़क हादसे में चास के दो युवकों की मौत
बोकारो-धनबादराष्ट्रीय राजमार्ग 32 पर गुरुवार की रात तिलक समारोह से लौट रहे चास के दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में एक का नाम अमित कुमार और दूसरे का नाम सुशील कुमार है। दोनों की उम्र तकरीबन 30 से 32 साल होगी। दोनों कार से कोडरमा से लौट रहे थे। दोनों को-ऑपरेटिव कालोनी के रहने वाले केपी सिंह की पुत्री की तिलक समारोह में शामिल होने के लिए कोडरमा गए थे। लौटने के दौरान धनबाद के महुदा के लौहपट्टी के पास कार बिजली के खंभे से टकरा गई। इसमें सुशील की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अमित की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हुई। अमित चास के सोलागीडीह का रहने वाला था। वह रिलायंस जनरल इंश्योरेंस में काम करता था। उसके पिता अरूण कुमार सिंह नेशनल इंश्योरेंस कार्यालय चास में डीओ के पद पर कार्यरत हैं। वहीं सुशील चास के प्रभात कॉलोनी का रहने वाला था। परिवार के नाम पर उसकी प|ी और माता पिता हैं। सुशील टीवीएस शोरूम में कार्यरत था।
कोडरमा से लौट रहे थे अपने घर