बिजली अलर्ट- चारों फीडरों में कुछ घंटों के लिए बिजली गुल रहेगी
बोकारो | चासफीडर में सुबह नौ बजे से 10 बजे और रात नौ से 10 बजे तक बिजली बंद रहेगी। सतनपुर फीडर में सुबह 10 से 11 बजे और शाम में सात बजे से रात नौ बजे तक तथा डुमरजोर फीडर में सुबह पांच से आठ बजे और शाम सात से रात 10 बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं होगी। नारायणपुर फीडर में सुबह 10 से 11 बजे और रात में नौ से 10 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। विशेष परिस्थिति में समय में बदलाव संभव है।