चोरों ने स्कूटी पर किया हाथ साफ
बोकारो | चोरोंने हरला थाना क्षेत्र में स्थित मस्जिद के बाहर से नई स्कूटी पर हाथ साफ कर दिया। इसे लेकर हरला पुलिस को चोरी की लिखित सूचना दी गई है। पुलिस के अनुसार स्कूटी सेक्टर नौ बी के स्ट्रीट 13 के क्वार्टर नंबर 500 के रहने वाले मो. अनवर अली की है। चोरी की घटना सुबह साढ़े पांच बजे की है। वह मस्जिद में नवाज पढ़ने के लिए गए हुए थे। जब वे बाहर निकले तो स्कूटी गायब थी।