सुरक्षा पहलुओं से कराया गया अवगत
बोकारो | बोकारोप्लांट में कार्यरत कर्मियों एवं ठेका श्रमिकों को सुरक्षा पहलुओं के प्रति संवेदनशील एवं जागरूक बनाने को आईआइएसएम, जमशेदपुर के सहयोग से आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन 12 फरवरी को हुआ। प्रथम सत्र में विभाग के 45 कर्मी तथा ठेका श्रमिकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र का आयोजन स्लैबिंग मिल के मानव संसाधन विकास कक्ष में किया गया। इस सत्र में विभाग के 50 कर्मी तथा ठेका श्रमिकों ने हिस्सा लिया। दोनों सत्रों में सुरक्षा विभाग के वरीय अधिकारी तथा विभागीय सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे। आईआईएसएम, जमशेदपुर के विशेषज्ञ एसके दासगुप्ता, एके राय तथा केके बनर्जी ने प्रतिभागियों को उनके विभागों से संबंधित विद्युत सुरक्षा, रासायनिक सुरक्षा, गैस सुरक्षा, मैटेरियल हैंडलिंग के दौरान सुरक्षा तथा ऊंचाई पर कार्य करते वक्त सुरक्षा के बिन्दुओं के विषय में जानकारी दी।