वेलेंटाइन डे पर 71 करोड़ का बोकारो को तोहफा
जिला प्रशासन के अधिकारी सभी योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास की तैयारियों में जुटे
हो रही है तैयारी : डीसी
^मुख्यमंत्रीयोजना बनाओ अभियान में शामिल होने रहे हैं। शिलान्यास और उद्घाटन को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी चल रही है। शनिवार को सतनपुर जाकर योजना बनाआे अभियान और सुरक्षा की तैयारी का जायजा लेंगे।\\\'\\\' रायमहिमापत रे, उपायुक्त,बोकारो
बोकारो जिला अंतर्गत महाविद्यालय विस्थापित में प्रखंड स्तरीय स्टेडियम, लागत 94 लाख 73 हजार। बेरमो प्रखंड में प्रखंड स्तरीय स्टेडियम, लागत 79 लाख 17 हजार 100। चंदनकियारी प्रखंड में 88 शय्या वाला ओल्ड एज होम, लागत 99 लाख 97 हजार 400। चीतू से बरतवा तक पथ, लागत 2 करोड़ 19 लाख 70 हजार 900। पचमो से सरैयापानी तक पथ, लागत 2 करोड़ 8 लाख 21 हजार 500। पर्वतपुर मुखिया से नयावन लेटर गढ़ा भाया-तेलगड़िया बस्ती आरइओ रोड, लागत 2 करोड़ 46 लाख 76 हजार 600। बेलटांड आरईओ रोड से अमलाबाद बाजार भाया दीपधरा मेला तक पथ, लागत 3 करोड़ 41 लाख 4 हजार 200। सेक्टर पानी टंकी से इस्पात नगर भाया मधुडीह धनधरी तक पथ, लागत 1 करोड़ 90 लाख 86 हजारा 400। चैनपुर पंचायत के भेलवाडीह (धरमपुरा) से महुआटांड गरगा नदी तक पथ, लागत 1 करोड़ 16 लाख 61 हजार 600।
सिटी रिपोर्टर | बोकारो
वेलेंटाइनडे पर बोकारो वासियों को 71 करोड़ का तोहफा मिलेगा। मुख्यमंत्री रघुवर दास रविवार को सतनपुर में योजना बनाआे अभियान में शामिल होने रहे हैं। बोकारो आगमन पर मुख्यमंत्री पुल-पुलिया, ग्राम संसद भवन और स्टेडियम समेत अन्य कुल 71 करोड़ से अधिक योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास की तैयारी में जुटे हैं।
अलग-अलग विभागों के योजनाओं की सूची तैयारी की जा रही है। शिलापट्ट बनवाए जा रहे हैं। योजनाओं में पुल, ग्राम संसद भवन, सांस्कृतिक केंद्र, स्टेडियम निर्माण, छात्रावास निर्माण, पथ और अग्निशमन भवन समेत अन्य योजनाएं शामिल हैं। योजना की कुल लागत 71 करोड़ 23 हजार 798 है। इनमें शिलान्यास की जाने वाली योजनाओं की लागत 54 करोड़ 45 लाख 2 हजार 779 और उद्घाटन की जाने वाली योजनाओं की लागत 16 करोड़ 55 लाख 21 हजार 13 है।
16करोड़ 55 लाख की योजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा
चासप्रखंड के दामोदर नदी पर सिंहडीह के पास पुल निर्माण, लागत 8 करोड़ 78 लाख 44 हजार 215। गोमिया प्रखंड के रहावन के पास मांडु चुटुवा नदी पर पुल निर्माण, लागत 2 करोड़ 29 लाख 57 हजार 200। पंचायत गांगजोरी के बरमसिया-बलरामपुर के बीच डुंडरू नदी में 4 स्पैन पर पुल निर्माण, लागत 2 करोड़ 40 लाख 72 हजार 498। चास प्रखंड के पुपुनकी में ग्राम संसद भवन, लागत 46 लाख 83 हजार। पेटरवार प्रखंड के चांदो में ग्राम संसद भवन, लागत 46 लाख 83 हजार। पेटरवार प्रखंड के चांदो में ग्राम सांस्कृतिक केंद्र 24 लाख 87 हजार। कसमार प्रखंड अंतर्गत प्रखंड स्तरीय स्टेडियम निर्माण 72 लाख 93 हजार 500। बोकारो जिला अंतर्गत अग्निशमन भवन (आवासीय गैर आवासीय) का निर्माण, लागत 1 करोड़ 15 लाख 600।
विकास भवन सह जिला समाहरणालय।