पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जैक ने एडमिट कार्ड पर दिया परीक्षा का रुटीन, स्टूडेंट्स को मिलेगी राहत

जैक ने एडमिट कार्ड पर दिया परीक्षा का रुटीन, स्टूडेंट्स को मिलेगी राहत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | झारखंडएकेडमिक काउंसिल की ओर से वर्ष 2016 में होने वाली मैट्रिक और इंटर परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड पर ही परीक्षा की तिथि और समय की जानकारी दी गई है। ऐसे में अब परीक्षार्थियों को अपने विषय की परीक्षा तिथि और समय से संबंधित किसी तरह का संदेह नहीं रहेगा। प्रत्येक छात्र-छात्राओं के एडमिट कार्ड पर उनके द्वारा लिए गए विषयों के साथ परीक्षा तिथि और समय भी बताया गया है। ऐसे में मैट्रिक और इंटर के परीक्षार्थियों को परीक्षा कार्यक्रम पास रखने की कोई जरूरत नहीं है। जैक की ओर से यह बदलाव पहली बार किया गया है। जैक के इस बदलाव से परीक्षार्थी काफी खुश हैं। स्कूल और कालेज प्रशासन की ओर से भी जैक के इस नए बदलाव की सराहना की जा रही है।

खबरें और भी हैं...