गुजरात सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
बोकारो| राष्ट्रव्यापीकार्यक्रम के तहत महात्मा गांधी चौक पर आम आदमी पार्टी ने प्रदर्शन किया। गुजरात में मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल की बेटी अनार बेन पटेल को कौड़ियों के मूल्य भूमि आवंटित करने के खिलाफ यह प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान आप कार्यकर्ता गुजरात केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। कार्यकर्ता गुजरात के मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री और कई केंद्रीय मंत्री एक-एक कर विभिन्न घोटालों में फंसते जा रहे हैं। मोदी के सुशासन और भ्रष्टाचारमुक्त शासन का दावा खोखला साबित हुआ है। प्रदर्शन में कुमार राकेश, अदीप कुमार, शंभुनाथ चौधरी, पुण्यानंद, आरएन सिंह, विधान चंद्र, चौहान, सतीश, दीपक आदि शामिल थे।