बीमारियों के लक्षण की जानकारी दी गई
बोकारो| समग्रबीमारियों की निगरानी को लेकर शुक्रवार को सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में दूसरे दिन रोगों के लक्षण के बारे में बताया गया। इस मौके पर सदर अस्पताल के डीएस डॉ. अर्जुन प्रसाद सहित अन्य मौजूद थे। आइडीएसपी अंतर्गत कार्यशाला के दूसरे दिन राज्य महामारी विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण कर्ण ने प्रभारी चिकित्सकों को मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया रोगों की निगरानी लक्ष्य के बारे बताया गया। साथ ही रोग संबंधी फॉर्म भरने के बारे में बताया गया।