गर्मी के पहले तालाबों का जीर्णोद्धार
बोकारो|चास मेंगर्मी के पहले तालाबों का जीर्णोद्धार प्रारंभ होगा। इसके लिए बड़े तालाबों का चयन कर लिया गया है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि ताकि गर्मी में एक तो जहां तालाब हैं वहां का जलस्तर बहुत नीचे नहीं जाए और दूसरे मवेशियों पशु पक्षियों को पीने के पानी के लिए दिक्कत नहीं हो। जिन तालाबों का जीर्णोद्धार होना है उनमें भोलूर बांध, मुस्लिम मोहल्ला, गांधाजोर, सोलागीडीह, इस्पात कालोनी, शिवपुरी कालोनी और तेलीडीह शामिल हैं।