स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती
बोकारो|स्वामी दयानंदसरस्वती की जयंती समारोह में डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-4 का प्रतिनिधिमंडल भी हिस्सा लेगा। समारोह में हिस्सा लेने प्राचार्य शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना हो गया। समारोह 14 फरवरी को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होगा। मौके पर देश भर के डीएवी स्कूलों के प्राचार्य एवं शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल मौजूद रहेगा। डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-4 से प्राचार्य अरुण कुमार के अलावा एलके सिन्हा, बीके पाण्डेय, मुकेश, देवानंद, अरविंद, सुनील, र|ेश, पंकज, उत्तम, हरेन्द्र कुमार, केके दुआ, एसके झा, सुशील कुमार इसमें शामिल होंगे।