दिखेगी महिलाओं की ताकत : ललिता
दौरे पर आएगी संयुक्त समीक्षा मिशन की टीम
भारतसरकार की संयुक्त समीक्षा मिशन की टीम 09 से 11 अक्टूबर को धनबाद बोकारो जिला पहुंचकर यहां चल रहे सर्वशिक्षा अभियान की सभी गतिविधियों की जांच करेगी। गतिविधियों का अवलोकन करने के बाद उसे केन्द्र सरकार को सौंपेगी। इसकी तैयारी के लिए सोमवार को राज्य परियोजना से आए अधिकारियों ने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में इसकी तैयारी की जानकारी मांगी गई। बैठक में बताया गया कि संयुक्त समीक्षा मिशन की टीम किसी भी विद्यालय के रिसोर्स रूम, सीआरसी, बीआरसी, डायस आदि का निरीक्षण करेगी। इसमें विद्यालय की गतिविधियां, विद्यालय प्रबंध समिति की कार्यशैली, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, बुनियाद अभियान, बाल संसद, अनुदान की प्राप्ति और व्यय, असमायोजित अग्रिम की जानकारी, विद्यालय के सभी दस्तावेज, असैनिक कार्य, शौचालय और उसमें पानी की व्यवस्था, पाठ्य पुस्तक, मध्याह्न भोजन, विद्यालय परिसर की स्थिति की जानकारी ली जाएगी। वहीं सीआरपी बीआरपी में प्राप्त अनुदान, टीचर कैलेंडर, संकुल बाल पंजी, क्वालिटी एजूकेशन आदि की जानकारी ली जाएगी। इतना ही नहीं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय उच्च विद्यालय, इंद्रधनुष विद्यालय आदि का निरीक्षण करेगी। इसकी तैयारियों की समीक्षा जिला स्तर पर की गई।
इस अहम बैठक में कहा गया कि सभी अपने-अपने क्षेत्र की जांच करा लें ताकि जांच टीम अच्छी रिपोर्ट दे। बैठक में सर्वशिक्षा अभियान के राज्य परियोजना के विशेषज्ञ अनुश्रवण मूल्यांकन के प्रमोद कुमार, एसी एसटी की सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी अरुणा, कस्तूरबा की प्रभारी अनूपा तिर्की, शोध प्रभारी प्रवीण झा, असैनिक कार्य प्रबंधक रतन श्रीवास्तव, जिला शिक्षा पदाधिकारी राजीव लोचन, एडीपीओ आशीष कुमार, चास, चंदनकियारी, पेटरवार कसमार के बीईईओ सीआरपी,बीआरपी सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।
बैठक करते राज्य से आए अधिकारी।
बोकारो : महिलाकल्याण विकास समिति के कार्यालय में बैठक हुई। इस दौरान समिति की महामंत्री ललिता देवी ने कहा कि विगत दिनों समिति की ओर से आयोजित सभा में जो ताकत देखने को मिली। वही ताकत महिलाएं विधानसभा चुनाव में दिखाएंगी। बोकारो इस्पात संयंत्र को बचाने का कर्तव्य सभी का है। सरकार को भी इसके प्रति गंभीर होना चाहिए। समिति की सभी कार्यकर्ता गांव-गांव घूमकर समस्याओं से अवगत होंगे। इसके बाद समस्याओं