पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दायित्व निर्वहन कर रहा बैंक : सिंह

दायित्व निर्वहन कर रहा बैंक : सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | स्टेटबैंक ऑफ इंडिया, चास ने मध्य विद्यालय एसबीएस के बच्चों को तकनीकी शिक्षा के लिए कंप्यूटर दिया। इस अवसर पर बैंक के प्रबंधक रवींद्र कुमार सिंह ने कहा कि एसबीआई अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा के साथ बच्चों की तकनीकी शिक्षा भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले अधिकतर बच्चे तकनीकी शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। वैसे बच्चों को तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एसबीआई पहल कर रही है। इस अवसर पर एसबीआई के राजीव, नेहा, सुदीप्त, प्रधानाध्यापिका मीरा कुमारी, अशोक कुमार, स्कूल के उपाध्यक्ष सचित भगत, सीआरपी सरोज कुमार आदि उपस्थित थे।