पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीरंदाज करण का चयन राज्य टीम में

तीरंदाज करण का चयन राज्य टीम में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | बोकारोके प्रतिभाशाली तीरंदाज करण कर्मकार का चयन झारखंड सीनियर पुरुष तीरंदाजी टीम में किया गया है। 11 से 13 अक्टूबर तक दिल्ली में आयोजित होने वाली 22 वीं सीनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली झारखंड टीम में करण का चयन किया गया है। जमशेदपुर टाटा स्पोर्टस कांप्लेक्स में हुए चयन ट्रायल में हिस्सा लेते हुए करण ने इंडियन राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर की स्पर्धा में अचूक निशाना साधते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। 22वें सीनियर नेशनल में हिस्सा लेने के लिए 12-12 सदस्यीय पुरुष महिला टीम का गठन किया गया है। कई राष्ट्रीय पदक जीत चुके करण के राज्य टीम में चयन होने पर कोच सह अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज एंजेला सिंह ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।