पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भूमाफिया के खिलाफ धरना 22 को

भूमाफिया के खिलाफ धरना 22 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | भूमिमाफिया और पुलिस गठजोड़ से हो रहे गरीबों के जमीन दखल के खिलाफ 22 सितंबर को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना दिया जाएगा। यह कहना है भाकपा माले नेता शुभेंदू सेन का। वे चंदनकियारी में पार्टी की बैठक में बोल रहे थे। बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता काली पद हेंब्रम कर रहे थे। बैठक में पारटांड़, श्यामपुर, कुंवरपुर, कुमाटांड़, तियाड़ा, आसनबनी आदि गांवों के कार्यकर्ता उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि चंदनकियारी ही नहीं पूरे देश में गरीबों का शोषण हो रहा है। पुलिस से गठजोड़ कर भूमि माफिया गरीबों की जमीन लूट रहे हैं। इसके खिलाफ पार्टी आंदोलन करेगी। प्रथम चरण में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना दिया जाएगा। बैठक में जनार्दन, लोकनाथ सिंह, नान्हू बाउरी, श्रीधर सोरेन, मनोहर सोरेन,मिस्त्री सोरेन, रावण हांसदा, लालटू आदि उपस्थित थे।