- Hindi News
- तीन का राज्य अंडर 19 क्रिकेट टीम में चयन
तीन का राज्य अंडर 19 क्रिकेट टीम में चयन
बोकारो | बोकारोके तीन प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन झारखंड अंडर 19 क्रिकेट टीम के लिए किया गया है। रविवार को जेएससीए ने बीसीसीआई अंडर 19 वीनू मांकड क्रिकेट चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली झारखंड की 20 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। एक दिवसीय वीनू मांकड टूर्नामेंट के लिए चयनित खिलाड़ियों में बोकारो के आक्रामक विकेटकीपर-बल्लेबाज सुमित कुमार सिंह, आलराउंडर कृष्णा पटेल एवं बालकृष्णा शर्मा शामिल हैं। पिछले दो साल से राज्य अंडर 19 टीम का प्रतिनिधित्व सुमित कुमार कृष्णा पटेल लगातार करते रहे हैं। जबकि बालकृष्णा का चयन राज्य टीम में पहली बार किया गया है। चयनित खिलाड़ी 5 अक्टूबर से रांची इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले वीनू मांकड ट्राफी में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य क्रिकेट टीम में बोकारो के तीन खिलाड़ियों के चयनित होने पर जिला संघ के सचिव पीएन सिंह ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि बोकारो के खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से लगातार सबको प्रभावित किया है।