- Hindi News
- नए वाणिज्यकर उपायुक्त ने किया पदभार ग्रहण
नए वाणिज्यकर उपायुक्त ने किया पदभार ग्रहण
वाणिज्यकरके बोकारो अंचल कार्यालय में नए वाणिज्य कर उपायुक्त सदय कुमार ने पदभार ग्रहण किया। उनके पदभार ग्रहण करने पर नरेंद्र मोदी यूथ ब्रिगेड और वाणिज्य कर अधिवक्ता संघ की ओर से उन्हें गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया गया। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विपिन सिंह सचिव अंजनी कुमार रुपक ने नव पदस्थापित उपायुक्त से यह उम्मीद जताई कि उनके आगमन से अधिवक्ताओं व्यापारियों को काम में सहूलियत होगी। वहीं वाणिज्य कर उपायुक्त ने भी भराेसा दिलाया कि बोकारो अंचल की कार्यपद्धति में बदलाव लाकर इस तरह व्यवस्था की जाएगी ताकि अधिवक्ता संघ व्यापारियों को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना करना नहीं पड़ेगा। वहीं यूथ ब्रिगेड के प्रवक्ता घनश्याम सिंह ने कहा कि अब वाणिज्य कर की चाेरी रुकेगी। इस मौके पर डीएल श्रीवास्तव, सीपी आर्या, सुबोध कुमार, रवींद्रनाथ दत्ता, जी किशोर, अजीत चौधरी, संजय कुमार, गजेंद्र बेसरा, मुकेश कुमार, लालबाबू पांडेय, अनुज सिंह, सुमन सिंह आदि मौजूद थे।