पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दल ने किया पुरनापानी का दौरा

दल ने किया पुरनापानी का दौरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | गोमियाप्रखंड के पुरनापानी में मलेरिया फैलने की खबर पर प्रखंड महामारी दल ने दौरा किया। मुखिया एसके महतो ने यहां मलेरिया होने की सूचना दी थी। मलेरिया के मरीजों के रक्त पट्ट लेकर जांच के लिए मुख्यालय भेजा गया। यहां आधा दर्जन मरीजों में मलेरिया होने की पुष्टि की गई। इन मरीजों का इलाज गोमिया सीएचसी के प्रभारी की देखरेख में हुआ। साथ ही इस महामारी दल ने आक्रांत क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर और डीडीटी का छिड़काव किया गया। मलेरिया पदाधिकारी अनिल ने बताया कि वहां पीएफ के मरीजों के पाए जाने की भी सूचना है। अभी तक के आंकड़ों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि जनवरी से अगस्त तक प्लाजमोडियम फेल्सिपेरम के सर्वाधिक मरीज कसमार प्रखंड में 127, पेटरवार प्रखंड में 142, गोमिया प्रखंड में 72 मरीज पाए गए हैं।