पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आर्थिक नाकेबंदी 23 24 को

आर्थिक नाकेबंदी 23 24 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | विस्थापितसंयुक्त परिवार के सदस्य 19, 20 और 21 सितंबर से तमाम विस्थापित क्षेत्रों में जन जागरण अभियान चलाकर एक मुट्ठी चावल और एक रुपए सहयोग के रूप में लेंगे। इसके बाद 23 एवं 24 सितंबर को बोकारो इस्पात संयंत्र की आर्थिक नाकेबंदी की जाएगी। यह जानकारी सेक्टर नौ स्थित महुआर मोड़ में विस्थापित संयुक्त परिवार ने पत्रकार सम्मेलन में दी। उन्होंने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया गया कि नाकेबंदी में सेल से संबंधित आयात और निर्यात को ठप कर दिया जाएगा। सभी विस्थापित काफी आक्रोशित हैं। अगर सेल प्रबंधन विस्थापितों को चतुर्थ श्रेणी का नियोजन नहीं देता है तो भविष्य में और भी कई बड़े आंदोलन की घोषणा हाे सकती है। इस अवसर पर सहदेव साव, दिनेश झा, फूलचंद महतो, देवाशीष सिंह, धीरेंद्र गोस्वामी, वकील कुमार अग्रवाल, हेमलाल सोरेन, राम लखन महतो, राज कुमार मोदक, गणेश्वर महतो, चौहान महतो, प्रभु केवट आदि उपस्थित थे।