पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलावती प्रकरण: मुख्य आरोपी मंजूर शाह उर्फ दीपक रामगढ़ से गिरफ्तार

कलावती प्रकरण: मुख्य आरोपी मंजूर शाह उर्फ दीपक रामगढ़ से गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(लव जेहाद की पीड़ित युवती कलावती।)
चंदनकियारी/ भाेजूडीह। चंदन कियारी थाना क्षेत्र के अमलाबाद ओपी पुलिस कलावती प्रकरण में मामला दर्ज होने के तीसरे दिन मुख्य आरोपी मंजूर शाह उर्फ दीपक को रामगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की टीम आरोपी को लेकर देर रात बोकारो पहुंचेगी। वहीं सोमवार को ही आक्रोशित भाजपाइयों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अमलाबाद ओपी प्रभारी से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा था कि 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं होगी तो भाजपा सड़क पर उतरने को बाध्य होगी। एसपी जितेंद्र सिंह ने मंजूर की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। मंगलवार को युवती का मेडिकल करवाया जाएगा। वहीं न्यायालय में बयान भी दर्ज करवाया जाएगा।
यह है पूरा मामला : 13सितंबर को पाथरडीह लोको बाजार जीआरपी कालोनी निवासी कलावती ने चंदनकियारी थाना में महाल निवासी बीसीसीएल कर्मी मंजूर शाह पर नाम बदलकर हिंदू होने का झांसा देकर शादी करने का मामला दर्ज करवाया। इसके पहले भी विगत सात साल से मंजूर शाह उस युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता चला रहा था। युवती के शादी के लिए काफी दवाब दिए जाने के बाद मंजूर शाह उर्फ दीपक ने पांच दिसंबर 2013 को चीरा चास में अपने मित्रों के साथ मिलकर हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। दर्ज मामले में युवती का कहना है कि मंजूर शाह ने उस तक पहुंचने के लिए पहले उसके पिता से दोस्ती की। बाद में उसके घर आने-जाने लगा। इस दौरान मंजूर शाह अपने को अविवाहित दीपक बताता रहा। युवती उसके झांसे में गई। इसके बाद आरोपी मंजूर ने युवती के पिता से उनके बिहार के सिवान स्थित पैतृक सम्पति को बिकवाकर सारे रुपये भी हड़प लिए।
कलावती के साथ हर हाल में हो न्याय : शंकर
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता शंकर रजक ने कहा है कि कलावती नामक युवती के साथ अपने को हिंदू बताकर यौन शोषण करने शादी करने के आरोपी मंजूर शाह को कड़ी सजा दी जाए। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रतिपक्ष के नेता अर्जुन मुंडा से मांग की है कि कलावती प्रकरण में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ उसे न्याय दिलाने की दिशा में उचित कार्रवाई की जाए। वहीं न्याय मिलने तक कलावती को सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए। गिरफ्तारी की मांग करनेवालों में रसराज महतो, निमाईलाल महथा, सुरेश राम, नारायण साव, विनोद महथा, सतेंद्र सिंह, द्वारिका सिंह, रामजनम प्रसाद, गणेश महथा के नाम शामिल हैं।
कलावती प्रकरण की हो निष्पक्ष जांच : धर्मजागरण समन्वय विभाग का एक प्रतिनिधि मंडल बोकारो महानगर प्रमुख कुमार अमित के नेतृत्व में कलावती प्रकरण पर चंदनकियारी के इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी अमलाबाद ओपी प्रभारी से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल की ओर से मांग की गई कि धर्म परिवर्तन के लिए बाध्य किया जाना बहुत बड़ा अपराध है। इसके बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पीड़िता उसके परिजनों को अविलंब सुरक्षा मुहैया कराया जाए। प्रतिनिधिमंडल में सोमनाथ मिश्र, स्वरुप शेखर पांडेय, प्रकाश प्रमाणिक, विष्णु चौधरी, विष्णु शर्मा आदि कई लोग शामिल थे।
भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने अमलाबाद पुलिस को दी थी सड़क पर उतरने की चेतावनी
साेमवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री गोउर रजवार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल अमलाबाद ओपी प्रभारी राजकुमार सिंह से मिलकर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी करने की मांग की थी। साथ ही यह भी कहा था कि अगर आरोपियों गिरफ्तारी नहीं की गई तो भाजपा सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होगी। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष लोकेश साहनी, महामंत्री राधेश्याम सिंह, भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष अमरचंद्र महथा, सत्यवान उपाध्याय, दुर्गा प्रसाद रजवार, शशांक शेखर, धोनू गोराईं आदि शामिल थे।

आठ के खिलाफ दर्ज है प्राथमिकी : कलावती ने इस मामले में चंदनकियारी के महाल निवासी 47 वर्षीय मंजूर शाह, शकीना बीबी, इलियास, मंजूर की मंझली पुत्री, उस्मान गनी अंसारी, अख्तर अंसारी, खलील अंसारी मुस्तफा को आरोपी बनाया है। चंदनकियारी थाना में कांड संख्या-341, 323, 324, 504, 596, 379, 120 बी, 376 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया है।
लव जिहाद का मामला। मुख्य आरोपी गिरफ्तार।