पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सतर्कता नियमों से अवगत हुए बच्चे

सतर्कता नियमों से अवगत हुए बच्चे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोकारो | सेक्टर4ई मिथिला अकादमी पब्लिक स्कूल में सोमवार को बोकारो पावर सप्लाई कंपनी प्रा. लिमिटेड द्वारा सतर्कता जागरूकता अभियान प्रकाश का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बीपीएससीएल के परियोजना सतर्कता अधिकारी सतर्कता विभाग अखिलेश बंब ने बच्चों को सतर्कता अभियान से अवगत कराया। उन्होंने सतर्कता के नियमों, प्रावधानों तथा भ्रष्टाचार आदि विषयों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को रोजाना के जीवन में सतर्कता अपनाने की सीख देते हुए कहा कि उनके समक्ष कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो वे केवल मूकदर्शक बने रहे। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीला लाल ने भी बच्चों को सतर्कता के प्रति जागरूक होने के लिए प्रोत्साहित किया। स्कूल की संचालक संस्था मिथिला सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष विजय कुमार झा, सचिव हरिमोहन झा, विद्यालय प्रबंधन अध्यक्ष रामाधार झा, उपाध्यक्ष एससी झा, आर कुमार, सचिव अविनाश कुमार झा, शिक्षा सचिव बी कुमार, वित्त सचिव आरडी झा आदि ने उक्त आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों का बौद्धिक विकास होता है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक दीपक कुमार ने किया। मौके पर संतोष कुमार, बीएन गोस्वामी, एसएन झा, रीता कुमारी, रागिनी प्रसाद एवं विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे।