बोकारो। माइंसलीज नवीकरण की डयूटी हेमंत सरकार की है, लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार ने पैसा लेने के चक्कर में इसे बंद कर रखा है। आज बोकारो स्टील प्लांट की स्थिति के लिए हेमंत सरकार जिम्मेवार है। यह बातें पूर्व विधायक सह वरीय कांग्रेस नेता चंद्रशेखर दूबे उर्फ ददई दूबे ने पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने बालू लीज, शराब ठेका विकास आदि के मुद्दे पर आवाज उठाई तो उन्हें मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया। बर्खास्त भी वैसे समय में किया गया जब वे खुद ही मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने जा रहे थे। शुरू से ही सीएम हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल को अपनी जागीर समझते रहे हैं।
अभी हाल ही में तीन मंत्रियों पर आरोप थे तो वैसे में तीनों मंत्रियों से इस्तीफा लेना चाहिए था पर ऐसा नहीं कर सिर्फ मंत्री योगेंद्र साव से इस्तीफा दिलवाया गया। इंटक यूनियन के बारे में कहा कि उनकी यूनियन सही है जबकि उनके खिलाफ न्यायालय में जी संजीवा रेड्डी द्वारा दायर याचिका खारिज कर दी गई।